Wednesday, May 20, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

चीन का बेकाबू उपग्रह कभी भी गिर सकता है पृथ्वी पर, यहां है खतरा

इंटरनेशनल डेस्क। यूरोप की स्पेस एजेंसी का दावा है कि चीन का बेकाबू हो चुका स्पेस स्टेशन शियेंगॉन्ग-वन बहुत जल्द धरती पर गिर सकता है. यूरोपियन स्पेस एजेंसी के मुताबिक़ एक अप्रैल के आसपास चीन का स्पेस स्टेशन शियेंगॉन्ग-वन धरती पर गिर सकता है. धरती के वायुमंडल के सम्पर्क में आते ही शियेंगॉन्ग-वन का ज़्यादातर हिस्सा जल जाएगा.

स्पेस एजेंसी का कहना है कि शियेंगॉन्ग-वन का कुछ मलबा समुद्र में या धरती पर गिर सकता है. हालांकि स्पेस एजेंसी ने जानकारी दी है कि शियेंगॉन्ग-वन के मलबे से इंसानी जान को फ़िलहाल कोई ख़तरा नहीं है.

शियेंगॉन्ग-वन नाम के इस स्पेस स्टेशन ने 2016 में काम करना बन्द कर दिया था. 7000 किलो वज़न वाले इस स्पेस स्टेशन को चीन ने सितम्बर 2011 में अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था.

वैज्ञानिकों का मानना ये भी है कि स्पेस स्टेशन का ज़्यादातर हिस्सा अब तक जलकर राख हो चुका है.लेकिन कितना हिस्सा बचा हुआ है, इसकी सही जानकारी नहीं है. आशंका है कि स्पेस स्टेशन का 10 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत तक हिस्सा अभी भी अंतरिक्ष में है. लेकिन जितना भी हिस्सा स्पेस स्टेशन में बचा है वो धरती की तरफ़ तेज़ रफ़्तार से बढ़ रहा है, जो मलबा बनकर धरती पर फैल सकता है.

हालांकि स्पेस स्टेशन धरती के किस हिस्से से ये स्पेस स्टेशन टकराएगा, ये बता पाना फ़िलहाल वैज्ञानिकों के लिए भी मुश्किल है पर माना जा रहा है कि धरती पर ये घटना 43 डिग्री South Latitude से लेकर 43 डिग्री North Latitude के हिस्से में हो सकती है. इस हिस्से में धरती का एक बड़ा हिस्सा आता है जिनमें उत्तरी चीन और मध्य पूर्व शामिल है. दुनिया के 38 बड़े शहरों को इससे खतरा है. सेंट्रल इटली, उत्तरी स्पेन, उत्तरी अमेरिका, न्यूज़ीलैंड, तस्मानिया और दक्षिण अफ़्रीका का हिस्सा भी शामिल है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply