Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latest

सौम्या राँधेलिया बनी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता

कटनी।अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा अनुसार युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने देश भर से प्रखर वक्ताओं के चयन हेतु “यंग इंडिया के बोल “कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसके विभिन्न पायदानों को पार कर कटनी युवा कांग्रेस नेत्री सौम्या राँधेलिया को देश भर से आये चुनिंदा लोगो में राष्ट्रीय अधिवेशन बंगलौर के मंच पर अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त हुआ था जहां उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर अपने विचार रखे थे,जिससे प्रभावित होकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीयIMG 20231102 WA0001 IMG 20231102 WA0000

प्रवक्ता पद की अहम जवाबदारी सौपी है,साथ ही मुंबई का प्रभारी भी नियुक्त किया है।कटनी में कांग्रेस के इतिहास में पहली बार किसी युवती का चयन राष्ट्रीय समिति में हुआ है।

 

जानकारी देते हुए सौम्या ने बताया कि कांग्रेस में सदैव प्रतिभा का सम्मान किया जाता है,महिलाओं को राजनीति में विशेष स्थान देकर समाज में मज़बूत बनाने की सोच से प्रभावित होकर में युवा कांग्रेस का हिस्सा बनी,प्रतियोगिता के माध्यम से चयन कर पार्टी ने जो अहम ज़िम्मेदारी दी है उसका बहखूबी पालन करूँगी।

उन्होंने ज़िले से लेकर समस्त शीर्ष नेतृर्व के सम्मानित नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।कटनी से कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन,प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों समेत समस्त पार्षद गणों ने भी सौम्या राँधेलिया को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम