सोशल मीडिया पर छाई है चार साल की ये बच्ची, पीएम मोदी ने कहा- हमें आप पर गर्व है, देखें Video
नई दिल्ली। मिजोरम की रहने वाली एक 4 साल की बच्ची ने ऐसा किया की पीएम नरेंद्र मोदी भी इस बच्ची के मुरीद हो गए है। एस्तेर हंमटे ने यूट्यूब पर बड़े ही खूबसूरत अंदाज में वंदे मातरम गाना पोस्ट किया था। अब ये गाना वायरल हो चुका है। देखते ही देखते एस्तेर यूट्यूब पर छा गईं हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट करके एस्तेर के गाने को प्यारा और सराहनीय बताया। आगे लिखा कि इसे सुनकर एस्तेर हंमटे पर हमें गर्व होता है।
मिजोरम के सीएम ने किया था ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एस्तेर हंमटे के गाने और उनके यूट्यूब चैनल के लिंक को पोस्ट किया था, जिसे प्रधानमंत्री ने लाइक करके हुए रीट्वीट किया। सीएम ने कहा कि लुंगलेई निवासी 4 साल की बच्ची ने मां तुझे सलाम औऱ वंदेमातरम बड़े ही महमोहक अंदाज में गाई। यूट्यूब पर एस्तेर की आवाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एस्तेर के यू ट्यूब चैनल पर अब तक 73 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। 25 अक्टूबर को उन्होंने वंदे मातरम् का गाना पोस्ट किया, जिसे अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Mesmerizing Esther Hnamte, a 4-years-old kid from Lunglei, Mizoram singing
Maa Tujhe Salaam; Vande Mataram https://t.co/at40H8j3zv pic.twitter.com/O1Nq2LxACK— Zoramthanga (@ZoramthangaCM) October 30, 2020
लिखा है, गर्व करें कि आप एक भारतीय हैं
एस्तेर के वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिख है कि प्रिय भाइयों और बहनों, गर्व करें कि आप एक भारतीय हैं। यह प्यार, देखभाल और स्नेह का देश है। इसलिए भाषाओं, संस्कृतियों, जीवन शैली में विविधता बहुत प्यारी है। आइए हम एक साथ खड़े हों और विविधताओं के बावजूद देश के लिए अच्छे बेटे और बेटियां बनें।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1322594037308616704%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-four-year-old-girl-sang-vande-mataram-in-a-delightful-manner-pm-modi-said-we-are-proud-of-you-20997661.html

