Site icon Yashbharat.com

सोशल मीडिया पर छाई दीपवीर की शादी की पहली तस्वीर, फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

deepveer

दीपवीर स्‍पेशल। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। इस कपल ने दोनों रीति-रिवाजों से हुई शादी की एक-एक तस्वीर शेयर की थी। जैसे ही दोनों ने शादी का ऐलान किया था, वैसे ही इनके फैंस शादी की तस्वीरों के लिए बेताब हो उठे थे।
deepika padukon
लोगों का यह उत्साह बीते दो दिनों चरम पर था, जिसे अब जाकर करार मिला है। फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर काफी खुश हुए। दीपिका के अकाउंट पर एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इन्हें पसंद किया।

वहीं 18 हजार लोगों ने रिट्वीट और पांच हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए। वहीं रणवीर के टि्वटर अकाउंट पर 78 हजार लाइक मिले। 14 हजार रिट्वीट और 4 हजार कमेंट आए। फैंस ने दोनों की तस्वीरों पर कमेंट भी किए। जहां एक यूजर ने लिखा- ‘इनकी जोड़ी सालों-साल सलामत रहे।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये मुस्कान हमेशा बनी रहे।’

बता दें दीपिका-रणवीर ने बुधवार को कोंकणी शादी की और गुरुवार को सिंधी शादी यानी ‘आनंद कारज’ की. इस खास मौके पर दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं खबरें हैं कि शादी के बाद दो रिसेप्शन होंगे।

खबरों की माने तो 18 नवंबर को रणवीर-दीपिका भारत लौटेंगे। उनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को दिया जाएगा जिसमें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोग दीपिका और रणवीर को बधाइयां देंगे।

Exit mobile version