HealthjabalpurLatest

सुरक्षा को लेकर चिंतित डॉक्टर हड़ताल पर, चिकित्सा सेवाएं प्रभावित

जबलपुर।भारत देश के अस्पतालों में डॉक्टरों के ऊपर आए दिन हो रही मारपीट के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर बंद का आयोजन तारीख आज 17 जून सोमवार को किया जा रहा है। इसी कड़ी में जबलपुर मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने कहा गया है की 17 जून 2019 को मेडिकल कॉलेज में उपचार एवं शिक्षण संबंधी कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेंगे घटना के विरोध में और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन द्वारा अधिष्ठाता जबलपुर को दिया जाएगा। हड़ताल के कारण सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

ज्ञापन में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन की मुख्य मांगे इस प्रकार हैं ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर से मारपीट करने पर गैर जमानती अपराध माना जाए गैर इरादतन हत्या के बराबर का अपराध माना जाए. अस्पताल में मरीजों के रिश्तेदारों की संख्या सीमित करना. चोटिल चिकित्सक को न्यूनतम मुआवजा राशि ₹200000 या अधिक का प्रावधान. डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट को ज़्यादा असरदार बनाया जाए।

Leave a Reply

Back to top button