सुबह 9 बजे या उसके बाद लगेंगी स्कूल, कटनी कलेक्टर ने जारी किया आदेश

school

कटनी । कलेक्टर अवि प्रसाद ने तापमान में लगातार आ रही गिरावट के कारण छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी को देखते हुये सुबह की पाली में संचालित जिले की सभी शासकीय, अशासकीय,अनुदान एवं मान्यता प्राप्त और सीबीएसई के कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक की कक्षाओ शाका संचालन सुबह 9 बजे या उसके बाद से करने के आदेश दिये हैं ।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा आज गुरूवार को छात्रों के स्वास्थ्य हित के मद्देनजर जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। आदेश सीबीएसई एवं आईसीएसई से मान्यता प्राप्त शालाओं पर भी लागू होगा।

इसे भी पढ़ें-  चड्डा ऑटोनोमस कॉलेज के श्रीनिवास गट्टानी ने फाइनल में जड़ा शानदार शतक,202 गेंदों में 130 रन बनाकर कटनी की टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, कॉलेज परिवार ने दी बधाई