Thursday, May 21, 2026
Latestराष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट की SC-ST कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रमोशन में आरक्षण को दी मंजूरी

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के एससी/एसटी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि अंतिम फैसला आने तक SC/ST कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण दिया जा सकता है। एससी-एसटी कर्मचारियों पर डिमोशन का खतरा मंडरा रहा था लेकिन कोर्ट के आदेश से उन्हें राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता भी साफ हो गया है।

हाल ही के कई न्यायिक फैसलों के चलते प्रमोशन में आरक्षण को लेकर रोक लग गई थी। शीर्ष कोर्ट ने 17 मई को जरनैल सिंह बनाम लक्ष्मीनारायण गुप्ता केस में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के फैसला को पलट दिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply