सुखोई-30 में उड़ान भरने वाली देश की पहली महिला रक्षा मंत्री बनीं सीतारमण

nirmala sitharaman

जयपुर। रक्षा मंत्री निर्मला सीतामरण ने जोधपुर के हवाई अड्डे से भारतीय वायुसेना के लडाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई में उडान भरी।

रक्षा सूत्रों के अनुसार रक्षामंत्री पायलट का जी सूट पहनकर कॉकपिट में बैठीं। सूत्रों के अनुसार वह अभियान की तैयारियों और युद्धक क्षमताओं की समीक्षा कर रहीं हैं। सुखोई-30 एमकेआई परमाणु सक्षम विमान है, जो दुश्मन के क्षेत्र में अंदर तक घुस सकता है।

yashbharat


बता दें कि सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली वह देश की पहली रक्षा मंत्री हैं। इससे पहले 25 नवंबर 2009 में तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे में सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं। सुखोई को वायु सेना के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है।