jabalpur

मॉल में लगी आग, मची अफरा-तफरी!

जबलपुर । जबलपुर मढाताल सिविक सेंटर स्थित समदडिय़ा मॉल में शुक्रवार शाम को उस समय भगदड़ की स्तिथि बन गई जब मॉल के ऊपर स्थित रेस्टोरेंट के किचन में अचानक आग लग गई और आग तेजी से भड़कने के चलते मॉल के चारों ओर धुआं ही धुंआ फैल गया। हालांकि आग की सूचना मिलते ही तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंच गई औऱ आग पर काबू पाया। लेकिन जानकारी के मुताबिक दमकल अमला जब तक वहाँ पहुंचा। तब तक आग फैल चुकी थी, और मॉल के ऊपर धुएं का गुब्बारा फैला हुआ था। आग मॉल की चौथी मंजिल में लगी थी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Back to top button