yashbharatमध्यप्रदेश

सिवनी में दूध वाहन पलटते ही घरों से बर्तन लेकर भागे लोग

सिवनी । मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शनिवार को दूध वाहन पलटने के बाद दूध की लूट मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे क्रमांक-7 पर दूग्ध वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दुग्ध वाहन पलट गया। इसके बाद काफी मात्रा में दूध सड़क पर बहने लगा।

ऐसे में स्थानीय लोगों ने इस स्थिति का फायदा लेते हुए अपने घरों से बर्तन लाना शुरू कर दिया। देखते-देखते ही कुछ ही देर में घटनास्थल पर काफी भीड़ दूध लूटने के लिए जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई और स्थिति को काबू किया। पुलिस के मुताबिक यह घटना जिले के छपारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक सात पर हुई। दूग्ध टैंकर नागपुर से दिल्ली जा रहा था।

Milk%20vehicle11

Milk%20vehicle12

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply