Site icon Yashbharat.com

सिवनी में तड़के दो बार महसूस हुए भूकंप के झटके

IMG 20201027 WA0002

आशीष शुक्ला

सिवनी में सुबह 3.53 और 4.14 बजे महसूस हुए भूकंप के झटके महसूस हुई। झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकल आये।

जबलपुर के समीपवर्ती जिले सिवनी में तड़के 3:53 और 4:14 बजे यह भूकम्प। रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज  किया गया। डूंडा सिवनी थाना में भी लोगो की भीड़ लगी। तीव्रता कम होने से कोई नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन 1997 के भूकम्प की याद फिर ताजा हो गईं। आपको बता दें कि नर्मदा पट्टी भूकम्प की दृष्टि से काफी संवेदनशील है।

तीन माह से चल रहा कंपन का सिलसिला बारिश रूकने के बाद भी नहीं थमा है। रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया है। भोपाल मौसम ने इसकी पुष्टि की है। भोपाल मौसम विभाग के विज्ञानी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि सिवनी जिले के 21.92 उत्तरी अक्षांश 79.50 पूर्वी देशांतर के निकट 3.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप का केंद्र (एपी सेंटर) 15 किलोमीटर गहराई में स्थित था। हालाकि इस भूकंप से जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है।

Exit mobile version