Delhi NCR Earth quake live Update:दिल्ली में फिर लगे भूकम्प के झटके
Delhi NCR Earth quake live: दिल्ली में एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 रही।
फिलहाल, किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. इससे पहले 5 जून को झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 4.1 थी।
बीते कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. 3 जून को रात में नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 थी. इससे पहले 29 मई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
दिल्ली-एनसीआर में कब-कब महसूस किए गए भूकंप के झटके
8 जून, 2020- दिल्ली में कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 रही.
3 जून, 2020- नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है. रात 10 बजकर 42 मिनट पर झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्व नोएडा में था.
29 मई, 2020– दिल्ली और इसे सटे कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई.
28 मई, 2020- 29 मई के एक दिन पहले भी दिल्ली में भूकंप आया था. इसकी तीव्रता 2.5 थी. यानी 24 घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

