Site icon Yashbharat.com

सिवनी में खेत में फैलाए गए करंट से हुई बाघ की मौत

19 12 2020 tiger death in madhya pradesh seoni 20201219 125847

Seoni Tiger Death। मध्य प्रदेश के सिवनी दक्षिण सामान्य वनमंडल के खवासा परिक्षेत्र अंतर्गत 18 दिसंबर शुक्रवार शाम वयस्क बाघ का शव मिला था, जिसकी मौत खेत में फैलाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। 19 दिसंबर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद वन अधिकारियों ने मामले का खुलासा किया है।

आरोपित मिथलेश भलावी (23) ने खेत में लगी फसल की सुरक्षा के लिए बिजली के तार बिछाए थे, जिसकी चपेट में आने से नर बाघ की मौत हो गई। बाद में आरोपित ने अन्य साथियों की मदद से मृत नर बाघ के शव को पाटन बीट के पिंडरई बुट्टे कक्ष क्र. 257 में ले जाकर फेंक दिया। इस मामले में वन विभाग ने आरोपित मिथलेश भलावी (23) सांवगीरीठ गांव निवासी को गिरफ्तार कर रही है। मामले में पूछताछ कर अन्य आरोपितों की पतासाजी की जा रही है।

Exit mobile version