Friday, May 15, 2026
Latest:
katni

मझगवां जंगल में मिला बाघ का शव

कटनी। बड़वारा वन परिक्षेत्र के मझगवां जंगल में एक बाघ का शव बरामद की गई है। बाघ का शिकार किया गया या फिर वह किसी जानवर से लड़ते समय उसकी मौत हुई।

अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वन अधिकारी विकास निगम ने बताया कि गस्ती के दौरान वन अमले को मझगवां बीट के कक्ष क्रमांक 442 में एक नर बाघ का शव मिला है। बाघ की आयु लगभग ढाई वर्ष की है। बाघ के दांत, नाखून, पंजे सलामत लेकिन शरीर के कुछ अंग में चोट के निशान है।

जिससे यह प्रतीत होता है कि दो बाघो में संघर्ष होने से भी मौत हो सकती है। बाघ का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले में बाघों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में पिछले एक साल में अब तक 3 बाघों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि बाघों की सुरक्षा में लगभग 15 लाख रुपए खर्च होते हैं। बाघों की मौत कभी जहरीले पानी से, करंट लगने से तो कभी बाघों के आपसी संघर्ष से मौत होने की बाते प्रबंधन द्वारा बताई जा रही हैं। लगातार हो रही बाघों की मौत को लेकर वन प्रबंधन पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply