Site icon Yashbharat.com

सिवनी जिले के घंसौर के पूर्व विधायक (गोंगपा) रामगुलाम उईके का विवादित बयान, गरमाई सियासत

yashbharatnews

आशीष शुक्ला…

सिवनी।  जिले के घंसौर विधानसभा के गोंडवाना पार्टी के पूर्व विधायक रामगुलाम उइके ने आदिवासियों को संबोधित करते कहा की कोरोना महामारी से बचने के लिए अभी तक केंद्र सरकार ने 130 करोड़ जनता के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनाई है और अब गरीब जनता इस कोरोना वायरस से मर रही है जिसका कोई इलाज नहीं है।

इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पूर्व विधायक ने विवादित बयान दिया है, धनोरा के कुड़ारी गांव मैं आदिवासी समुदाय की सभा को संबोधित करते हुए कहा- नरेंद्र मोदी के लिए नहीं बना कोई बम, क्यों नहीं उड़ाते नरेंद्र मोदी को, जब इंदिरा गांधी के लिए गोली बन गई राजीव गांधी के लिए बम बन गया और इन दोनों प्रधानमंत्रियो को मौत के घाट उतार दिया गया तो क्या नरेंद्र मोदी के लिए गोली या बम नही है क्या यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

Exit mobile version