Site icon Yashbharat.com

सिवनी के पास ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, तीन गंभीर

IMG 20191006 WA0012

सिवनी। छपारा जबलपुर मार्ग पर धुनई घाटी में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है कार सवार परिवार जबलपुर में सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे, घायलों को सिवनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार छपारा के भीमगढ़ निवासी साकिर अंसारी के भाई के लड़के की सगाई जबलपुर में रविवार को होनी थी। इसी समारोह में शामिल होने परिवार की 7 लोग कार में सवार होकर जबलपुर जा रहे थे। जैसे ही कार घुनई घाटी के पास पहुंची तभी सामने से अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर से कूदकर कार में जा घुसा।

हादसे में शकीला बेगम पति शाकिद अंसारी, शाहिना बी पिता मोहम्मद शाकिद अंसारी, हसीना बी पति रियाज मोहम्मद और अख्तर खान पिता मजीद खान की मौत हो गई जबकि शकीला बी ,मोहम्मद साकिद अंसारी पिता स्वालीन अंसारी और शेख साबिर पिता शेख सवालीन अंसारी घायल हैं।

Exit mobile version