Latest

सियाचिन : 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन में फंसे सेना के आठ जवान

नई दिल्ली। सियाचिन (Siachin) में हुए एक हिमस्खलन (Avalanche) की जद में सेना के जवान भी आ गए हैं। सोमवार को सियाचिन ग्लेशियर (Glacier) पर हुई इस दुर्घटना में करीब 8 जवानों के फंसे होने की आशंका है।  अधिकारियों ने बताया है कि सुरक्षा बलों (Security Forces) ने इन जवानों के बचाव के लिए ऑपरेशन चलाया हुआ है।

दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुई यह दुर्घटना
यह हिमस्खलन (Avalanche) उत्तरी ग्लेशियर (Northern Glacier) में साढ़े 3 बजे दोपहर में हुई. जिसकी ऊंचाई 18,000 फीट या उससे ज्यादा है. अफसरों ने बताया, ‘सेना के जो जवान इस हिमस्खलन में घायल हुए हैं वे एक पेट्रोलिंग दल (Patrolling Party) के सदस्य थे. इस दल में कुल 8 जवान थे. ये सभी उत्तरी ग्लेशियर में पेट्रोलिंग कर रहे थे जब यह दुर्घटना (Accident) हुई।

Leave a Reply

Back to top button