Site icon Yashbharat.com

सिक्किम में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, सड़कें और पुल बहे, सेना के 23 जवान लापता

04 10 2023 sikkim flood 4 oct 2023

गंगटोक। सिक्किम में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सड़कें और पुल बह गए हैं। सेना के 23 जवान लापता हैं। बादल फटने से उत्तरी सिक्किम की साउथ लहोनर्क झील फूट गई है। तीस्ता नदी में उफान से तीन जिलों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बन गई है।

चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए हैं।

झील का पानी सिक्किम के तीन जिलों मगन, गंगटोक और पक्योंग के नदी किनारे वाले इलाके में फैल गया। मंगलवार रात करीब 12:40 के बाद यह घटना हुई है। गंगटोक के जिलाधिकारी तुषार निखरे ने कहा कि भारी वर्षा बीच बादल फटने के कारण साउथ लहोनर्क झील टूट गई। यह झील मगन जिले के चुंगथाग में है। सिंगतम, रंगपो, मल्ली और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में तीस्ता किनारे बाढ़ आ गई है।

Exit mobile version