Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

सिंगरौली जिले की सरई, बैढ़न, देवसर, माड़ा और चितरंगी व सीधी जिले के कुसमी तहसील में भूकंप के झटके

भूकंप से मध्यप्रदेश एक बार फिर भयभीत हुआ। मध्य प्रदेश में सिंगरौली जिले की सरई, बैढ़न, देवसर, माड़ा और चितरंगी तहसीलों और सीधी जिले के कुसमी तहसील में कहीं-कहीं हल्के कंपन महसूस किये गये। भूकंप से सहमें लोग घरों से बाहर निकल आए। सिंगरौली में कोल ब्लॉक व पावर प्लांट की वजह से अक्सर भूकंप के घटके आते हैं। प्रशासन में अलर्ट हो गया है। कई गांवों में लगातार दूसरी बार इन झटकों से डर का माहौल फैल गया था। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की किसी तरह कोई सूचना नहीं है।

आपको बता दें कि सिंगरौली में 6 दिन में दूसरी बार है जब विंध्य क्षेत्र में धरती हिली है। सिंगरौली के साथ सीधी, रीवा, जबलपुर के कुछ इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.6 तीव्रता रही। दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर लोगों को झटके भकंप के महसूस हुए जिसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम