साहब पेटोल मंहगा हो गया इसलिए सायकिल चुराता हूं
जबलपुर। मदन महल एमएलबी स्कूल के समीप स्थित अपार्टमेंट में सायकिल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। चोर की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी, लोगों ने तत्काल ही चोरी की इस वारदात को कैमरे के माध्यम से देखा और चोर को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सूचना दी लगभग आधे घंटे बाद पहुंची पुुलिस को देख नशे की हालत में चोर नौटंकी करता रहा पुलिस चोर को पकड़कर बस स्टैण्ड चौकी तो लेकर आयी लेकिन थोड़ी देर बैठाने के बाद उसे छोड़ दिया। हालांकि पुलिस यदि इस सायकिल चोर से पूछताछ करती तो कम से कम कई सालों से चोरी हो रही सायकिलों को खरीदने वालों के साथ -साथ स्मैक जैसे अन्य नषीले पदार्थो को बेचने वाले गिरोह का भांड़ाफोड़ भी हो सकता था।
स्मैकिए कर रहे चोरी की वारदात
शहर में स्मैक पीने वाले लोग चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है, ज्यादातर मामलें सायकिल चोरी के सामने आते है जिसके एवज् में इन्हें एक पुडिय़ा स्मैक की मिल जाया करती है।
स्मैक बेचने वाले दे रहे प्रश्रय
शहर में स्मैक बेचने का धंधा फ ल फू ल रहा है। ये लोग स्मैक पीने वालो से पैसों के बदले में इनके द्वारा चोरी कर लायी सायकिल ले लिया करते है और इसके बदले स्मैक की पुडिय़ा दे देते है जिसके बाद ये फि र दूसरी वारदात को अंजाम देने निकल पड़ते है।
सायकिल को रंग रोगन कर दिया जाता है बेच
स्मैक के बदले मिली चोरी की सायकिलों को स्मैक बेचने वाले लोग दुबारा रंग रोगन कर उसमे परिवर्तन कर दिया करते है, जिसके बाद उसे अच्छे दामों में बेच दिया करते है ।
सायकिल चोरी पर पुलिस कार्यवाही से बचती
अगर आपकी सायकिल चोरी हो जाए और आप इसकी सूचना देने पुलिस थाने जाएगें तो पुुलिसकर्मियों की हताषा भरा जवाब ही सुनने मिलेगा । इसके साथ ही ये पुुलिसकर्मी अन्य सायकिलों के चोरी जाने और ना मिल पाने की कहानी सुुना दिया करते है जिसे सुनने के बाद आपको आपकी सायकिल दुबारा मिलने की उम्मीद नही रहेगी।
बस स्टैण्ड के आसपास चोर ज्यादा सक्रिय
सायकिल चोरी की वारदात ज्यादातर बस स्टैण्ड के आसपास ही होती है। यहां नजर हटते ही सायकिल चोरी कर ली जाती है। वही विभिन्न प्रतिष्ठानों में आने वाले ग्राहकों की सायकिलें उनके ताला लगाने के बावजूद उड़ा दी जाती है।








