जबलपुर। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के जन्म दिवस के अवसर पर उनके दिखाये मार्ग पर चलते हुए नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कांग्रेसजनों के साथ कच्छ गुर्जर समाज भवन में सामाजिक समरसता का उत्सव रखा।
सम्मान पाकर खुशी से खिल उठे सफाई कर्मियों के चेहरे
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सफाई कर्मी बंधुओं एवं माताओं का सम्मान समारोह रखा गया था। कार्यक्रम के शुभारंभ में सफाई कर्मियों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे नागरिकों को मुख्य धारा से जोड़ना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। ऊंच नीच का भेदभाव शिक्षा के प्रसार के साथ कम हुआ है लेकिन इस क्षेत्र में और काम किये जाने की आवश्यकता है।
सफाईकर्मी बंधु हमारे रोज के दैनिक जीवन से जुड़े हुए हं उनके बिना स्वच्छ समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को वस्त्र वितरण किये गये एवं सभी कांग्रेसजनों ने उनके साथ भोजन किया। कार्यक्रम में जगत बहादुर सिंह अन्नू, बलवंत सिंह, एड. अर्पित तिवारी, आलोक गुप्ता, राजेन्द्र रजक, धर्मेन्द्र बान, देवेन्द्र काछी, प्रदीप पटेल, विक्रम सिंह, अंकित रैकवार, संदीप ठाकुर, दादन ठाकुर, किरीट राठौर, सुमित्रा गोंटिया, मीना रजक, कविता पाठक, दुर्गा सेनी, पिंकी दाहिया आदि उपस्थित रहे।

