Site icon YASHBHARAT.COM

साप्ताहिक से रोजाना हुईं कई ट्रेनें, अतिरिक्त कोच भी लगे

indian railways privates 19 06 2019 m

रांची से धनबाद देवघर सासाराम दुमका हटिया से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली ट्रेनों में सुविधाएं बढ़ाई गईं हैं। कई ट्रेनें सप्ताह में दो-तीन दिन ही चलती थीं। लेकिन अब सातों दिन चलेंगी
रांची, जासं। IRCTC Indian Railways रांची से धनबाद, देवघर, सासाराम, दुमका और हटिया से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली ट्रेनों में सुविधाएं बढ़ाई गईं हैं। कई ट्रेनें सप्ताह में दो या दिन तीन ही चलती थीं। लेकिन अब इनका परिचालन सप्ताह में सातों दिन कर दिया गया है। रांची-धनबाद-रांची एक्सप्रेस सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही चलती थी। अब इसे रोजाना रांची-धनबाद-रांची चलाया जा रहा है। यही हाल रांची-देवघर-रांची एक्सप्रेस का था। यह सप्ताह में सिर्फ एक ही दिन स्टेशन से खुलती थी। अब इसे रोजाना कर दिया गया है। इन दोनों ट्रेनों का परिचालन 29 फरवरी से नियमित कर दिया गया है।

वहीं हटिया से पूर्णिया कोर्ट ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक अप्रैल से सेकेंड एसी में एक और थर्ड एसी में तीन कोच बढ़ाए गए हैैं। रांची सासाराम ट्रेन में भी अतिरिक्त कोच होंगे। एक अप्रैल से यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। वहीं रांची-दुमका-रांची एक्सप्रेस में 20 फरवरी से ही स्थायी तौर पर पांच अतिरिक्त कोच लगा दिए गए हैैं। सेकेंड एसी का एक और स्लीपर के चार कोच लगाए गए हैैं।

Exit mobile version