सागर में होली पर रंग में पड़ा भंग, युवक की चाकू मारकर हत्या

सागर आशीष शुक्ला। होलिका दहन के दौरान उपजे विवाद के चलते साग़र में रंगों के त्योहार होली के दिन एक 22 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना में 5 आरोपियों के नाम सामने आने के बाद चार को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 1 आरोपी फरार है।

घटना के दौरान पथराव होने से तनाव की स्थितियां बन गई। मौके पर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह और मोतीनगर व कोतवाली समेत अन्य थानों के पुलिसबल ने पहुचकर स्थिति को सम्भाला।

यश भारत के संभागीय ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार मोतीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर वार्ड में 22 वर्षीय दीपक बाल्मीकि को मामूली विवाद के चलते पांच – छह लड़को ने चाकू मार दिए। जिसकी जिला हॉस्पिटल में मौत हो गई है।

घटना के बाद मृतक के परिजन और क्षेत्र के लोग इकठ्ठा हो गए और यहां के हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना की खबर लगते ही एडिशनल एसपी विक्रम सिंह और पुलिस बल पहुचा। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। पुलिस ने चार आरोपियो को हिरासत में लिया है।

पुलिस पूरी घटना की जांच में लगी है। इस वारदात में उपजे तनाव के चलते क्षेत्र में एहतियात के तौर पर रात में भी पुलिसबल लगाया गया है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में ले लिया है। सागर एसपी अतुल सिंह के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।

Exit mobile version