मध्यप्रदेश

सागर में मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

सागर।  बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ जीएस पटेल के अनुसार यहां की लैब से प्राप्त ताजा रिपोर्ट में आज बुधवार को कुल 04 नए मरीज कोरना पॉज़िटिव पाए गए हैं। देर रात को अाई रिपोर्ट में 02 मरीज कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इससे पहले शाम को अाई रिपोर्ट में भी 02 अन्य संक्रमित मरीजों को पॉज़िटिव पाया जा चुका है।

अभी कुछ देर पहले आई रिपोर्ट में से एक भोपाल में अपनी दो माह की ड्यूटी कर के मंगलवार को वापिस लौटा 60 वर्षीय पुलिसकर्मी है। पीड़ित मरीज 10वीं बटालियन मकरोनिया का निवासी है। जबकि दूसरी रिपोर्ट में पॉज़िटिव आई 55 वर्षीय महिला जबलपुर से आयी है और खुरई के शिवाजी वार्ड की निवासी है।

इसके पहले शाम को जारी हूई रिपोर्ट के अनुसार भी दो लोगों के पाजिटिव होने जानकारी आई थी। ये दोनों मरीज पहले पाजिटिव पाए गए स्थानीय डाक्टर की 50 वर्षीय पत्नी है व 25 वर्षीय बेटा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम