Sunday, May 17, 2026
Latest:
CoronajabalpurLatestसागर

सागर में जारी है करोना की दस्तक, आज 21 पॉजिटिव मिले

यश भारत सागर : करोना अपडेट आशीष शुक्ला करोना वायरस ने आज सागर जिले के कुल 21 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। इन्हें मिलाकर जिले में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 191 हो गई है। वहीं संक्रमित मरीजों की मृत्यु के मामलों में भी कमी आयी है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ सुमित रावत द्वारा यश भारत को दी गई जानकारी के अनुसार आज बीएमसी की लेब में पहुंचे 74 नमूनों में से 05, अहमदाबाद से 06 तथा 10 अन्य सैंपल की रिपोर्ट में कुल 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इनमें सागर व उपनगर मकरोनिया क्षेत्र से 08 -08 मरीजों समेत खुरई ढाना व शाहगढ़ से भी मरीज मिले हैं। जिले में किसी भी संक्रमित मरीज की मृत्यु होने की सूचना नहीं है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम