Monday, May 4, 2026
Latest:
Coronaमध्यप्रदेश

सागर जिले में करोना संक्रमण लगातार तीसरे दिन अर्ध शतक के पार : फिर मिले 54 पॉज़िटिव, 5 की मृत्यु

आशीष शुक्ला…

सागर यशभारत/ सागर जिले में करोना संक्रमण ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सितंबर महीने के पहले तक रोज मिलने वाले संक्रमितों की संख्या एक दर्जन के आसपास हुआ करती थी।

अब यह संख्या लगातार तीसरे दिन अर्धशतक को पार कर गई है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब समेत अन्य लेबों से आज गुरुवार को आई रिपोर्ट में 16 आर्मी जवान व 1 बीएमसी डॉक्टर सहित कुल 54 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

बीएमसी में इलाज करा रहे 10 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं वहीं इलाज के लिए बीएमसी में भर्ती 5 मरीजो की मृत्यु हो गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम