jabalpur

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के आवेदन के लिए लिंक आज दोबारा खुलेगी

जबलपुर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए अच्छी खबर है। ऑनलाइन आवेदन की लिंक आज से दोबारा खुल रही है। 30 अप्रैल तक आवेदन होंगे। जो आवेदक पिछली प्रक्रिया में आवेदन कर चुके हैं। उन्हें दोबारा आवेदन नहीं करना है। 20 अप्रैल से 2 मई तक आवेदन में त्रुटि सुधार हो सकेगा। करीब 450 नए पदों के साथ कुल 3 हजार 422 पद भरे जाएंगे।

इन नियुक्तियों से प्रदेश के 457 सरकारी कॉलेजों में खाली पद भर जाएंगे। इससे न सिर्फ पढ़ाई का स्तर सुधरेगा बल्कि नैक की ग्रेडिंग में भी सरकारी कॉलेजों को मदद मिलेगी, क्योंकि स्थायी फैकल्टी की नियुक्ति सबसे अहम मानी जाती है। फिलहाल, 30 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के 95 फीसदी पद खाली हैं। इतना ही नहीं, कला संकाय में 80 फीसदी पद खाली हैं।

इसमें हिस्ट्री, हिंदी, संस्कृत, उर्दू के साथ ही अंग्रेजी और कॉमर्स विषय के भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं। हालांकि इन नियुक्तियों के बाद भी 3000 से ज्यादा पद और खाली रहेंगे। कई छोटे कॉलेजों में तो अभी सहायक प्राध्यापक के पद पर एक-दो या एक भी स्थायी नियुक्ति नहीं है।
परीक्षा के बाद तीन-चार माह का समय
एमपी पीएससी द्वारा सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के बाद चार माह का समय रिजल्ट- इंटरव्यू की प्रक्रिया में लगेगा। ऐसे में 30 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है, हालांकि उच्च शिक्षा विभाग ने पीएससी को सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply