Monday, April 20, 2026
Latest:
EntertainmentLatestमनोरंजन

सलमान खान के डॉग ‘MY LOVE’ की हुई मौत, डेजी ने कह दी दिल की बात

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। दरअसल, सलमान के पेट ‘My Love’ की मौत हो गई है। अपने पेट डॉग की तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा ”मेरा सबसे खूबसूरत माई लव आज चला गया। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे।” वहीं दूसरी तस्वीर में सलमान अपने डॉग के साथ किस करते नजर आ रहे है। इस तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा -Kisses My Love।

इस दुख की घड़ी में सलमान का साथ एक्ट्रेस डेजी शाह ने दिया डेजी ने अपने इंस्टाग्राम पर My Love के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए डेजी ने लिखा, ”तुम अपने पंजों के निशान मेरे दिल पर छोड़ गई My Love, तुम्हें बहुत याद करूंगी।”
salman

सलमान इस वक्त अपने डॉग माई लव के चले जाने से दुखी हैं। वो अपने पेट से प्यार करते हैं और वो इसे जाहिर करने में हिचकिचाते नहीं हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बार माई लव के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply