सरकारी स्कूलों में कम्प्यूटर टीचर वेकेंसी: मध्यप्रदेश के 3 हजार स्कूलों में Computer Teacher ‘s की भर्ती के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी को जारी कर दुए गए हैं।
ICT@SCHOOL परियोजना के अंतर्गत 2592 स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना की जानी है और कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर नियुक्त किए जाएं।
ऐसा आदेश लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश, भोपाल के आयुक्त द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त प्राचार्य ICT@SCHOOL के नाम जारी पत्र में दिया गया है।
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित ICT@SCHOOL परियोजना के अंतर्गत 2592 स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना की जानी है और कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर नियुक्त किए जाएं।
वर्ष 2021-22 में 156 स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई है। इन सभी स्कूलों में भी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर नियुक्त किए जाएं।
वर्ष 2022-23 में 2436 विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब की स्थापना की कार्यवाही प्रगति पर है, जिन विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब की स्थापना हो चुकी है, उन विद्यालयों में कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर को संदर्भित पत्र में दिये गये निर्देशों के अनुसार आमंत्रित किया जाए एवं जिन विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब की स्थापना की कार्यवाही प्रचलन में है।
ऐसे विद्यालयों में लैब स्थापना की कार्यवाही पूर्ण की जाकर कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर को आमंत्रित किया जाए। किसी भी स्थिति में लैब स्थापना से पूर्व कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर न रखा जाए।
आई. सी. टी. लैब में प्रावधानित कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर का पद ICT@School योजना के अंतर्गत है। अतः इस पद की रिक्तियाँ GFMS पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होंगी, जिन स्कूलों में कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर की आवश्यकता है, उन विद्यालयों की सूची विमर्श पोर्टल के आई.सी.टी. मॉड्यूल में उपलब्ध करायी जाएगी।
आई.सी.टी. लैब के क्रियान्वयन एवं मॉनीटरिंग से संबंधित मॉड्यूल को विमर्श पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। इस संबंध में समस्त जारी निर्देश एवं चयनित विद्यालयों की सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध है। साथ ही कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर को रखने से संबंधित विवरण विमर्श पोर्टल के आई.सी.टी. लैब मॉड्यूल में उपलब्ध है।
कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर के लिये आवेदक के पास SSS-2-आई.टी. का स्कोर कार्ड धारी आवेदक ही पात्र होंगे।
अतः कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर को आमंत्रित करने के पूर्व यह सुनिश्चित करें कि आवेदक के पास GFMS पोर्टल जनरेटेड SSS-2-आई.टी. का स्कोर कार्ड है, जिसकी पुष्टि GFMS पोर्टल से की जा सकती है। किसी भी स्थिति में बिना स्कोर कार्ड के कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर को नहीं रखा जाए।
आमंत्रित किये गये कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर की ज्वाइनिंग हेतु विमर्श पोर्टल पर “आई.सी.टी. लैब – कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर” मॉड्यूल विकसित किया गया है, जिसमें इन्स्ट्रक्टर आमंत्रित किये गये आवेदक की ज्वाइनिंग करायी जाए।
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के मानदेय भी एक विमर्श पोर्टल के आईसीटी लैब कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर द्वारा तैयार किया जाएगा एवं भुगतान समग्र शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
Related Articles
-
चाकघाट नगर परिषद CMO का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल: महिला कर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी एजेंसियां -
निगम कार्यालय की व्यवस्थाओं का निगमायुक्त तपस्या परिहार ने किया निरीक्षण,रिकार्ड के व्यवस्थित संधारण के साथ स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधायुक्त कार्यालय रखने के निर्देश -
सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर कबाड़ व्यवसाय करने पर निगम की कार्यवाही,बरगवां में अतिक्रमण हटाकर सामग्री की गई जब्त -
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ- प्रशासन सख्त, अफसरों की तय होगी सीधी जवाबदेही -
Katni: सेवा से संकल्प अभियान: 42 ऐतिहासिक स्थलों पर प्रज्वलित होंगे दीप, 21 संस्थाएं और लाखों नागरिक बनेंगे सहभागी -
महिला कांग्रेस ने मनाया 42वां स्थापना दिवस छात्राओं और महिलाओं से संवाद, स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद भी नहीं दिया राशन: पहरूआ उचित मूल्य दुकान के विक्रेता पर ₹5.32 लाख के गबन में FIR दर्ज -
17 सितंबर से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा, तैयारियां समय पर पूर्ण करने निगमायुक्त ने दिए निर्देशसमय-सीमा बैठक में विकास कार्यों, लंबित प्रकरणों और नागरिक सुविधाओं की निगमायुक्त ने की समीक्षा -
महापौर जनसुनवाई में 17 आवेदनों पर सुनवाई,नागरिकों ने सीधे महापौर के समक्ष रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश -
जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश -
तलवार और चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार,कुठला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई, न्यायालय ने भेजा जेल -
54 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार,विजयराघवगढ़ पुलिस ने 300 पाव देशी शराब की जब्त, कीमत 54 हजार रुपए -
पर्युषण पर्व से एक दिन पहले जैन मंदिर में चोरी,छत की एलवेस्टर सीट तोड़कर घुसे बदमाश, अष्टधातु का छत्र सहित कीमती सामान पार; तीन साल पहले भी हुई थी चोरी -
कर्नल सोफिया कुरैशी विवाद में मंत्री विजय शाह पर नहीं चलेगा मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट जाएगी रिपोर्ट -
जबलपुर में रेलवे का बड़ा एक्शन: 12 ट्रेनों के पेंट्रीकार में छापा; बिरयानी-सब्जी के सैंपल जब्त, 60 हजार का जुर्माना -
डीपीएस कटनी में हर्षोल्लास से मनाया गया संस्थापक उत्तमचंद जैन का 79वां जन्मदिवस,वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां -
MP में 17 सितंबर से स्वामित्व योजना का महाअभियान: 50 लाख से अधिक ग्रामीणों को मिलेगी मुफ़्त रजिस्ट्री और मालिकाना हक -
MP में 20 साल बाद पटरियों पर लौटेगी सरकारी बस सेवा: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, PPP मॉडल पर चलेगी व्यवस्था -
रेल संचालन में कटनी की उपेक्षा को लेकर मजदूर संघ का एनकेजे में प्रदर्शन -
इंटर स्कूल अंडर-19 शतरंज टूर्नामेंट में युवराज जायसवाल ने मारी बाजी,160 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, 35 बालक और 26 बालिकाएं सम्मानित
