Latestमध्यप्रदेश

सबसे पहले यशभारत पर जानिए कब आयेगा जबलपुर कटनी में मानसून

जबलपुर, कटनी। जबलपुर और कटनी जिले में अगले दो दिन तीव्र तपन के बाद 15 जून से आसमान पर बादलों के डेरे के साथ गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग से संबंघित पूर्वानुमान बताने वाली सरकारी और गैर सरकारी वेबसाइट की मानें तो जिले में 12 जुलाई को ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है। हालांकि बारिश की बूंदे 28 जून के बाद जिले में रह रह कर बरस सकती हैं। इससे पारा 39 डिग्री तक पहुंच जाएगा। स्वाभाविक है गर्मी से निजात मिलेगी। देश के तमाम हिस्सों की तरह कटनी जिला भी भीषण गर्मी की चपेट में है। मानसून में लेट लतीफी के कारण समस्या और भी गहरा गई है। प्री मानसून बारिश के आसार भी इस बार नजर नहीं आ रहे। झुलसते शहर में अभी करीब एक माह तक गर्मी का सितम कभी कम तो कभी ज्यादा के साथ जारी रहेगा।

एक माह का इंतजार, दो दिन बाद चक्रवात का असर
इस बार पूरे देश में मानसून धीमी गति से चल रहा है। केरल में भी इसने समय से दो दिन बाद दस्तक दी। फिलहान अगले 24 घंटों में तटीय इलाकों में चक्रवात के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। समुद्र तट से सटे बसे प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ बारिश की बूूदें गर्मी से राहत दिलाएंगी। इसी चक्रवात का असर प्रदेश में भी नजर आयेगा तथा हवाओं के साथ गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन यह भी अगले दो दिनों के बाद ही होगा।

18 तक गर्मी का सितम बरकरार रहेगा जिले में
अगले 6 दिन कटनी और जबलपुर जिले में गर्मी का सितम बरकरार रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो पारे में एक एक डिग्री की गिरावट अगले 6 दिनों में हो सकती है। आज और कल तो पारा 45 डिग्री पर ही रहेगा लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट शुरू होगी और यह 17 जून तक 40 डिग्रंी पर पहुंच जाएगा। लेकिन चक्रवाती असर तब तक पूरे भारत में सक्रिय होने के कारण 18 जून से इसमें लगातार गिरावट के साथ यह 37 डिग्री तक पहुंचेगा। हालांकि आसमान पर बादलों के डेरे के कारण भले ही गर्मी से निजात मिले लेकिन उमस से लोगों का हाल बेहाल होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply