jabalpur

सनपाल के करीबियों और बिजनेस पार्टनरों की तैयार हो रही है सूची

जबलपुर ।   35 लाख नगद जब्‍द होने के बाद एसटीएफ के पास हर पल नई नई जानकारियां पहुंच रही हैं। सतीश सनपाल के सहयोगियों से जब्‍त मोबाइलों  की कॉल डिटेल्‍स निकाली जा रही है।

juaa

35 लाख का मामला, एमआर-4 रोड स्थित होटल की सौदा की तह में पहुंच रही एसटीएफ

एम आर 4 स्थित होटल के सौदा का पता चला है जिसमें सतीश के तार जुडे हुए हैं। और इस मामले में एक बिल्‍डर का नाम भी सामने आया है।वहां कुछ बिल्‍डरों पर पैनी नजर रखारी जा रही है।कि इनके क्‍या ताल्‍लुकात थे। जबलपुर के नब धनाडयो के बारे में यह जानकारी भी मिली है कि गोवा जाकर भी कैशीनो में जुए का शौंक पूरा किया जाता रहा। इसी बात को ध्‍यान में रखकर सतीश ने अपना मायाजाल जबलपुर में बिछाया। उल्‍लेखनीय है कि पुलिस मुख्‍यालय के आला अफसर भी इस मामले में बारीक नजर रखे हुए हैं। हाल ही में यह जानकारी मिली है कि एम आर 4 रोड स्थित एक होटल का सौदा बुकी ने किया था।

satta

जिसमें एक बिल्‍डर शामिल था। इस बिल्‍डर का नाम पुलिस तक पहुंच गया है । जिसमें गहराई से जांच की जा रही है। इसके अलावा जिस तरीके से जबलपुर में बुकी का जाल बिछा था। उससे बहुत से बिल्‍डर और व्‍यापारी उसके करीब आ गए थे। अब पता किया जा रहा है कि करीबी व्‍यापार तक थी या सटटे जुए के कारोबार में भी इनकी संलिप्‍त्‍ता थी। होटल का सौदा तो हुआ था पर अभी पंजीयन नहीं हुआ है । ऐसे में बैंको की डिटेल्‍स निकालने का एसटीएफ प्रयास करेगी। इससे पता यह चलेगा कि किस किस खात से कहां कहां  से रकम आई। जब्‍त गिरुतार लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल छाानी जा रही है। और स्थिती साफ होते ही पुलिस का जिन लोगों पर संदेह आएगा।उनसे पूछताछ करने की संभावना है । मामले में चौंकाने वाली जानकारी यह आई है कि धनाडय वर्ग के कुछ लोग जुआ खेलने गोवा जाते थे आैर जिन कैशाीनो में अपना शौंक पूरा करते थे। वहां के कैशीनो संचालक जबलपुर से गोवा आना जाना विमान से फ्री रहता था। साथ ही शानदार होटलों में रूकवाया जाता था। यह पता चलने के बाद बुकी ने अपना मायाजाल जबलपुर में फैलाया था। जिससे जुआ और क्रिकेट सटटे का   कारोबार फल फूल सके।

 

Leave a Reply

Back to top button