मध्यप्रदेश

सतना : दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली एम्स ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस पहुंची

सतना । दुष्कर्म पीड़िता मासूम को दिल्ली एम्स ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस सतना पहुंच गई है। मासूम को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में ले जाया जा रहा है। अब से कुछ देर बाद एयर एम्बुलेंस पीड़िता को लेकर दिल्ली रवाना हो जाएगी।

इस मामले पर प्रदेश सरकार ने कहा है कि बच्ची के इलाज को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही सीएम शिवराज सिंह ने सीजेआई को खत लिखकर दुष्कर्म के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की अपील की है।

 satna collector 201873 125054 03 07 2018

वहीं इस मामले में बच्ची का इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम का कहना है कि उसकी हालत में काफी सुधार हुआ है और अब वह खतरे के बाहर है साथ ही उसकी हालत भी स्थिर बनी हुई है। मासूम को बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा जा रहा है।

इससे पहले मासूम की हालत का जायजा लेने के लिए कलेक्टर मुकेश शुक्ला और एसडीएम बलबीर रमन अस्पताल पहुंचे और बच्ची की तबीयत के संबंध में डॉक्टरों से बात की। अस्पताल में कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि जबलपुर मेडिकल कॉलेज से दो विशेषज्ञ चिकित्सक की टीम कुछ देर बाद जिला अस्पताल पहुंचने वाली है। उनके द्वारा मासूम का इलाज किया जाएगा।

वहीं सतना- रीवा रेंज के डीआईजी अविनाश शर्मा भी सतना पहुंचने वाले हैं। वह जिला अस्पताल में पीड़ित परिवार से मिलकर पुलिस अधिकारियों से कार्यवाई के बारे में जानकारी लेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply