Site icon Yashbharat.com

संविधान बचाओ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए कन्हैया पर हिंदू सेना कार्यकर्ता ने फेंकी स्याही, बोली ये बात

gwalior hindu sena

ग्वालियर। चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्य़क्रम में शामिल होने आ रहे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर हिंदू सेना के एक कार्यकर्ता ने स्याही फेंक दी। कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने वाले कार्यकर्ता का नाम मुकेश पाल है। जैसे ही इस कार्यकर्ता ने कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कन्हैया कुमार आज ग्वालियर में चैंबर ऑफ कॉमर्स के संविधान बचाओ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। सुबह से ही हिंदू सेना के कार्यकर्ता आयोजन स्थल के बाहर इकठ्ठा हो गए थे और कन्हैया कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही थी। विवाद की आशंका को देखते हुए यहां भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। पुलिस ने सुबह 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया था। गुजरात के कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी भी इसमें हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version