Sunday, April 26, 2026
Latest:
Latest

संजय निरुपम की सोनिया गांधी से अपील कांग्रेस वर्किंग कमेटी को करें भंग

मुंबई। कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस को अनावश्यक रूप से बदनाम किया गया। मैं सोनिया जी से अपील करता हूं कि वे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी को भंग करें। महाराष्ट्र के सियासत में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद और अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि संजय राउत को अब चुप रहना चाहिए। उन्होंने शिवसेना को बर्बाद कर दिया है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि शरद पवार का इससे कोई लेना-देना नहीं है, अजीत पवार ने महाराष्ट्र के लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है।

संजय निरुपम ने कहा कि लोग सोच रहे होंगे कि मैं आज के घटनाक्रम से खुश रहूंगा, लेकिन मैं वास्तव में बहुत दुखी हूं। इसमें कांग्रेस को अनावश्यक रूप से बदनाम किया गया और शिवसेना के साथ गठबंधन की सोच एक गलती थी। मैं सोनिया जी से अपील करता हूं कि वे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी को भंग करें।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने कहा कि हमने अटेंडेंस के लिए विधायकों से हस्ताक्षर लिए थे, शपथ के लिए इसका दुरुपयोग किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply