कार्तिकेय ने माना कि चुनावी साल में अपने पिता का सहयोग करने के लिए वे मैदान में उतरे हैं. वंशवाद की खिलाफत करने वाली भाजपा के आज उसी की राह पर चलने के सवाल को कार्तिकेय ने टाल दिया. भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्तिकेय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में आपसी फूट है, भारतीय राजनीति में इस वक्त झूठ, फरेब और हिंसा का बोलबाला है. कांग्रेस सत्ता के लिए किसानों को बहला-फुसला कर हिंसा करवा रही है. उन्होंने महागठबंधन को लेकर कहा कि जो एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे वे आज एकजुट हो रहे हैं. कार्तिकेय ने कहा कि सत्ता के लिए विपक्षी दलों की हिंसा करने की कोशिश को भाजपा कभी कामयाब नहीं होने देगी.












Leave a Reply