श्री वेंकटेश सत्संग भवन में भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न

IMG 20261115 WA0068

श्री वेंकटेश सत्संग भवन में भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न

कटनी। श्री वेंकटेश सत्संग भवन समिति, नई बस्ती कटनी द्वारा अखिल भारतीय श्री स्वामी सीतारामाचार्य भागवत गोष्ठी न्यास के अंतर्गत आयोजित भव्य श्री अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान के स्तोत्र पाठ के साथ हुआ। इसके पश्चात भक्तिमय संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। भगवान को छप्पन प्रकार के विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। विधि-विधान से आरती एवं पूजन के पश्चात सभी भक्तजनों को महाप्रसाद पारोसा गया.

 

इस पावन अवसर पर समस्त कटनी नगर के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्तिभाव के साथ अन्नकूट महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में नगर के अनेक प्रबुद्ध जन, पत्रकार बंधु, भागवत जन एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

श्री वेंकटेश सत्संग भवन समिति द्वारा इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं, भागवत जनों एवं नगरवासियों के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

 

समिति ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में भक्ति, सद्भाव, समरसता एवं आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। भगवान श्रीमन्नारायण की कृपा से यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहे, यही मंगल कामना है।

इसे भी पढ़ें-  कार्यादेश जारी होने के बाद भी निर्धारित समय-सीमा में अनुबंध निष्पादित नहीं करना निगम के दो ठेकेदारों को पड़ा भारी,निगमायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई,अमानत राशि की राजसात, निगम की निविदाओं में भाग लेने पर दो वर्ष तक लगाया प्रतिबंध