katni

शिक्षा बचाओ-शिक्षक बचाओ नर्मदा यात्रा में  शामिल होने शिक्षक रवाना

img 20171111 wa0563165644143

कटनी। शासकीय अध्यापक संगठन की बहुचर्चित शिक्षा बचाओ-शिक्षक बचाओ यात्रा कटनी में कलेक्ट्रेट के सामने से प्रारम्भ हुई। संगठन के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष राकेश दुबे के नेतृत्व में शिक्षा-शिक्षालय-शिक्षार्थी और शिक्षकों को बचाने के लिए प्रारम्भ होने वाली यात्रा को जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने अध्यापक साथियों को तिलक लगा कर रवाना किया। 
उक्त अवसर पर समाज सेवी एवं युवा नेता पद्मेश गौतम, जिलाध्यक्ष द्वय रजनीश तिवारी, देवेंद्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी तिवारी, अरुण सिंह परिहार, सुरजीत तिवारी, विनय मिश्रा, अनिल परोहा, अरुण मिश्रा, अतुल अवस्थी, बालमुकुंद त्रिपाठी, दीपा सिंह, मोनिका भारद्वाज सहित सैकड़ों अध्यापकों ने दल को रवाना किया।

Leave a Reply

Back to top button