Site icon Yashbharat.com

शिक्षकों का नवाचार: दुर्गा पंडाल में चश्पा की अनुपस्थित स्टूडेंट की सूची

IMG 20231019 WA0007

कटनी।शिक्षकों का नवाचार: दुर्गा पंडाल में अनुपस्थित स्टूडेंट की सूची चश्पा की। जिला स्तर पर व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार नवाचार किए गए हैं।जिससे प्रेरित होकर स्कूल छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों द्वारा भी नवाचार किए जा रहे हैं।

घटखिरवा गांव के दुर्गा पंडाल में अब्सेंट स्टूडेंट की सूची चश्मा कर दी

लगातार अनुपस्थित रहने वाले और बहुत कम उपस्थिति वाले छात्रों को विद्यालय लाने के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों पर जब अपेक्षा अनुरूप सफलता नहीं मिली तो शासकीय माध्यमिक शाला मतवार पड़रिया के प्रधान अध्यापक और शिक्षकों ने नवाचार करते हुए घटखिरवा गांव के दुर्गा पंडाल में अब्सेंट स्टूडेंट की सूची चश्मा कर दी है। जो अभिभावकों व आम जनों में उत्सुकता का विषय बनी हुई है ।

दो दर्जन बच्चे कभी कभार ही स्कूल आते हैं

बताया जाता है कि शासकीय माध्यमिक शाला मतवार पड़रिया में समीपी गांव घटखिरवा के 48 बच्चे पढ़ते है, लेकिन इनमें से करीब दो दर्जन बच्चे कभी कभार ही स्कूल आते हैं। उपस्थिति बढ़ाने के लिए हेड मास्टर सूरजभान सिंह सहित शिक्षक प्रमोद गर्ग, अरुण कुमारी गुप्ता,अर्चना अहिरवार व स्टाफ के द्वारा लगातार फोन पर संपर्क और घर-घर दस्तक देकर अभिभावकों को प्रेरित किया गया लेकिन अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आए ।तब गांव के एकमात्र दुर्गा पंडाल में उन बच्चों की सूची चश्पा की गई जो लगातार अनुपस्थित रहते हैं या बहुत कम स्कूल आते हैं।

बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें

 

सूची में संबंधित बच्चों की माहवार अनुपस्थिति अंकित की गई है। शिक्षकों ने मौके पर उपस्थित सभी भक्तजनों ,अभिभावकों व ग्रामीणों से आग्रह किया कि इन बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें यह नवाचार गांव के लोगों को भी पसंद आया क्योंकि शाम को सभी लोग दुर्गा पंडाल में पहुंचते हैं उम्मीद की जा रही है कि ग्रामीणों के सहयोग से छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी।

इनका कहना है

बच्चो की उपस्थिति के लिए लगातार प्रयास जारी है। घटखिरवा में भ्रमण के दौरान लोगों से चर्चा में यह बात सामने आई की पंडाल में शाम को पूरा गांव आता है सूची चस्पा की जाय तो सभी का सहयोग मिलेगा और लोग आसानी से बच्चो व अभिभावकों को प्रेरित कर सकेंगे।
सूरजभान सिंह, प्रधानाध्यापक
मिडिल स्कूल मतवार पड़रिया

Exit mobile version