Saturday, May 16, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

शादी से पहले सोनम ने करवाया ट्रैडिशनल फोटोशूट, कांजीवरम साड़ी में दिखा ग्लैमरस अंदाज

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम अपने कथित बॉयफ्रैंड आनंद अहूजा के साथ 7 फेरे लेंगी। इसके लिए सोनम के घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

 

yashbharat

 

सोनम कुछ वक्त से ट्रेडिशनल अवतार में भी दिखाई दे रही हैं। सोनम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर की। इनमें सोनम ने कांजीवरम की साड़ी पहनी हुई है।

 

yashbharat

 

वहीं सोनम ने बालों में गजरा भी लगाया हुआ है। सोनम ने इस तस्वीर को कैप्शन भी दिया है। वह लिखती हैं-साड़ी मुझे हमेशा अच्छा और ड्रेस्डअप फील करवाती है। मुझे हमेशा साड़ी में कंफर्टेबल फील होता है।

 

yashbharat

बता दें कि हाल ही में सोनम की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का पोस्टर भी सामने आया है।

 

yashbharat

सोनम की फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। फिल्म में सोनम के अलावा  करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा भी हैं। एक्ट्रैस सोनम कपूर रणबीर कपूर की ‘संजू’ में भी नजर आएंगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply