Saturday, May 2, 2026
Latest:
jabalpur

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से आरोपी ने घर बुलाकर किया रेप, फिर शादी से कर दिया इनकार

जबलपुर। 14 वर्षों की दोस्ती और शादी के बंधन से पहले ही साथी की दगाबाजी सामने आ गई। शिक्षिका के साथ पहले शादी तय होने पर वह झांसा देकर रेप करता रहा। फिर अचानक शादी से मुकर गया। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय पीड़ित सिविल लाइंस क्षेत्र में रहती है। पूर्व में वह एलआईसी के साथ गोहलपुर स्थित एक स्कूल में शिक्षिका थी। वर्ष 2007 में उसकी पहचान लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मदार टेकरी निवासी नियाज अहमद से हुई। जल्द ही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। आरोपी के पिता मोहम्मद अब्दुल जलील के रिटायरमेंट और उसके भाई की शादी में भी पीड़ित उसके घर गई थी।

शादी को तैयार हो गए थे परिजन, फिर मुकरे
दोनों के प्यार को देख परिवार वाले भी शादी के लिए तैयार हो गए। सब कुछ ठीक चल रहा था। पांच जून 2019 को दोपहर एक बजे आरोपी पीड़ित को अपने घर ले गया। वहां शादी तय होने का हवाला देते हुए उसके साथ संबंध बनाए। फिर ये सिलसिला 11 जुलाई 2019 तक चलता रहा। बाद में अचानक एक दिन नियाज ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। अब आरोपी की कहीं और शादी तय हो गई है। इसके बाद पीड़िता सिविल लाइंस थाने पहुंची और रेप का मामला दर्ज कराया।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव