VIDEO: शाम को अचानक बदला कटनी जिले का मौसम, तेज हवा के साथ बारिश, कई जगह ओलावृष्टि भी

कटनी । शहर सहित जिले के कई ग्रामीण क्षेत्र में आज सायं करीब 5 बजे ओला गिरने की खबर है। दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने शाम को तेज हवा के साथ बारिश और इसके साथ ही ओलावृष्टि से मौसम में मामूली ठंडक तो ला दी अलबत्ता उमस बढ़ा दी ।

कटनी सहित जिले की कुछ अन्य तहसीलों में भी ओलावृष्टि की खबर मिल रहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन बादलों के साथ इसी तरह तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई हैं इस बीच दिन भर गर्मी का सितम जारी था।

आज भी जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो बादलों के बावजूद तापमान में राहत नहीं मिलेगी। आने वाले गुरुवार को तेज बारिश की भी सम्भावना व्यक्त की गई हैं।

इसे भी पढ़ें-  श्रीमती सूरी ने नगरवासियों को दी विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं,बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देता है – महापौर