जबलपुर। मदन महल थाना अंतर्गत दो युवकों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा की एक युवक ने दूसरे को चाकू घोंप दी,चाकू का वार इतना खतरनाक था कि चाकू युवक के नितम्भ में घुसकर टूट गया।
घायल युवक को धंसे चाकू के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।दरअसल मोहम्मद साहिल और राजा साहिल के बीच मोबाइल के लेन देन को लेकर विवाद था।
इस बीच राइट टाउन स्टेडियम के पास उनकी मुलाकात हुई जिसके बाद उनके बीच ऐसा विवाद हुआ जिसमें राजा ने मोहम्मद साहिल पर यह जानलेवा हमला किया।पुलिस ने मामला कायम करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ,वही चिकित्सक घायल के जिस्म से चाकू निकालने के लिए ऑपरेशन की तैयारी कर रहे है।
