#MP Vidhansabha ElectionsFEATURED

शरद यादव बोले- इस बार मोदी जीते तो मुझे जेल में डलवा देंगे या हत्या करवा देंगे

न्‍यूज डेसक। शरद यादव ने कहा है कि अगर इस बार के चुनाव में नरेंद्र मोदी जीत जाते हैं तो वह मुझे जेल में डलवा देंगे, नहीं तो मेरी हत्या करवा देंगे.

वरिष्ठ नेता और बिहार के मधेपुरा से गठबंधन के प्रत्याशी शरद यादव ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर इस बार के चुनाव में नरेंद्र मोदी जीत जाते हैं तो वह मुझे जेल में डलवा देंगे, नहीं तो मेरी हत्या करवा देंगे. शरद यादव जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं. लेकिन बाद में आपसी मतभेद के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी और महागठबंधन में शामिल हो गए थे. इस बार वह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के चुनाव चिह्न पर मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से मैदान में हैं.

यह पहला मौका नहीं है जब शरद यादव ने कोई विवादित बयान दिया हो. इससे पहले भी वह अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहे हैं. पिछले साल राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने वसुंधरा राजे पर घटिया तंज कसा था. उन्होंने कहा था, ”वसुंधरा को अब आराम दो, बहुत थक गई हैं, बहुत मोटी हो गई हैं, पहले पतली थीं. हमारे मध्य प्रदेश की बेटी हैं.” इस बयान पर जब विवाद हुआ तो उन्होंने सफाई भी पेश की थी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply