मध्यप्रदेश

व्हाट्सएप पर आदेश, लाइव स्ट्रीमिंग से पद ग्रहण, कुछ यूं हुआ नव नियुक्त महाधिवक्ता पुष्पेन्द्र कौरव का पदभार

जबलपुर। देश के इतिहास में यह पहला ही मामला है जब एक प्रमुख पद पर सोशल मीडिया के माध्यम से पदभार ग्रहण की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

IMG 20200327 WA0024

मध्यप्रदेश के नव नियुक्त महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय द्वारा लॉक डाउन के शासकीय आदेश का पालन करते हुए आज 27 मार्च 2020 को नरसिंहपुर ज़िले के अपने गृह ग्राम से ही हस्तलिखित पत्र द्वारा अपना पद का पदभार ग्रहण किया।

गौरतलब है कि कोरोना संकट से निपटने देश मे 21 दिन के लॉक डाउन के चलते केवल अति आवश्यक शासकीय कार्य ही हो रहे हैं वर्क@होम के साथ विविध कार्य घर से ही सम्पादित किये जा रहे हैं।

नव नियुक्त महाधिवक्ता श्री कौरव को विधि और विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव को वॉट्सऐप के माध्यम से पत्र प्रेषित कर इसकी सूचना प्रदान की जिसे लाइव स्ट्रीमिंग से विधिवत पदभार ग्रहण माने जाने कि पुष्टि उनके द्वारा की गयी।

महत्वपूर्ण संवैधानिक पद के पदभार ग्रहण का यह अपने आप मे पहला मामला उदाहरण है जब समूची प्रक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से संपादित की गईं।

Back to top button