KATNI: वेट से बढ़े पेट्रोल के दामों से गरमाई प्रदेश की सियासत, भाजयुमो ने पुतला फूंका

कटनी। पेट्रोल पर वेट बढ़ने से मध्यप्रदेश में पेट्रोल डीजल के दामों में व्रद्धि के खिलाफ भाजपा सड़क पर आ गई है। आज भाजयुमो ने इसे लेकर सीएम का सांकेतिक पुतला दहन किया।
IMG 20190922 WA0036
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने कहा कि मप्र की जनता व किसान अतिवर्षा के कारण बाढ़ पीड़ित है पर मुख्यमंत्री कमलनाथ की कांग्रेस सरकार बाढ़ पीड़ितों की कोई सार्थक सहायता नही की उल्टे कल से पेट्रोल/डीज़ल के दाम 5% VAT बढ़ा दिये है। ये जानते हुए भी कि किसानों को अपने खेती के उपकरणों में डीज़ल का उपयोग करना पड़ता है।

इस मूल्य वृद्धि से आम जनता पर कितना बोझ आ रहा है कांग्रेस सरकार की इस अन्याय वाली नीति का भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कटनी हर स्तर पर विरोध करेगी।


इसी कड़ी में कटनी जिला मुख्यालय के कोतवाली चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा इस मूल्य वृद्धि के विरोध में वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन व सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री का पुतले को फूंक कर चेतावनी दी गई कि अगर कांग्रेस सरकार अपनी जनविरोधी नीती नही बदलती तो आगे भी कड़ा विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जनआंदोलन किया जाएगा ।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी के नेतृत्व में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष पीताम्बर तोपनानी, महापौर शशांक श्रीवास्तव, हरिशंकर गर्ग जी, आशीष गुप्ता, अर्पित पोद्दार, रमेश शुक्ला, बेबू चौदह, गीता गुप्ता, महेश शुक्ला, गीता गुप्ता, सपना सरावगी, मयंक गुप्ता, नीरा सेठिया, आशा कोहली, रणवीर कर्ण, मनीष दुबे, श्याम निषाद, नितेश तिवारी, शैलेन्द्र चनपुरिया,सचिन तिवारी, संजय पटेल, उज्जवल उरमलिया, शुभम कछवाहा, अमित गुप्ता, सुनील डोडानी, नितेश तिवारी, रिम्मी खुराना, मनोज ठाकुर,अमन, गुप्ता, शिवम पांडेय, भवानी राजा मिश्रा, संतोष द्विवेदी, शिवम बैरिज, आशीष,तिवारी, सत्यम सैनी, शुभांक बर्मन, अनूप बाला शुभम कछवाहा, दिलराज सिंह, रवि राज सिंह, अभय गर्ग, नवजीत सिंह ठाकुर, लक्की निषाद,दालचन्द यादव,अजय गुप्ता, रिंकू कनकने, अभिषेक शर्मा, अमित शर्मा, अनुराग तरसोलिया राकेश बर्मन, अमित गौतम, अतुल चौबे,अभिषेक विश्कर्मा, विमल साहू, लखन साहू, मनोज सिंह, रूपेश साहू, आकाश तिवारी,रिंकू कनकने,अभय गर्ग आदि भाजयुमो नेता उपस्थित थे।

Exit mobile version