वियतनाम में बाढ़-भूस्खलन से हालात बेकाबू, 13 लाख लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकालेगी सरकार
हनोई/मनीला। वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेकाबू हो गए हैं। इसके बाद सरकार अब बाढ़ग्रस्त इलाकों से लगभग 13 लाख लोगों को निकालने की तैयारी कर रही है। यहा टाइफून मोलेव ने हालात बिगाड़ दिए हैं।
टाइफून मोलावे के कारण फिलीपींस में रातोंरात बाढ़, भूस्खलन के कारण कम से कम एक दर्जन मछुआरों लापता हो गए हैं।
आपदा एजेंसी ने कहा कि टाइफून मोलावे, 125 किलोमीटर (77 मील) प्रति घंटे की हवा की गति और 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ लूजॉन के मुख्य फिलीपीन द्वीप पर सोमवार को भारी बारिश के साथ सात भूस्खलन और बाढ़ का कारण बना।

