#MP Vidhansabha ElectionsLatestमध्यप्रदेश

विधायक संजय पाठक को मुरैना तथा दिमनी व संदीप जायसवाल को मेहगांव विधानसभा उप चुनाव का प्रभार

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी तैयारियों के साथ प्रमुख विधायकों को जिम्मेदारी दी हैं।

कटनी जिले से पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

उन्हें 2 विधानसभाओं का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह कटनी मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल को एक विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है।

प्रदेश के कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मंत्री संजय पाठक को मुरैना तथा दिमनी का विधानसभा उप चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

जबकि विधायक संदीप जायसवाल को मेहगांव का प्रभारी बनाया गया है। वहीं विधायक रामेश्वर शर्मा को बामोरी तथा शैलेन्द्र जैन को अशोकनगर का प्रभारी बनाया गया है।

 

IMG 20201007 WA0032

Back to top button