Friday, May 15, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव जीतने वाले बीजेपी के सभी सांसदों ने दिया इस्तीफा

Election Big Updates: विधानसभा चुनाव जीतने वाले बीजेपी के सभी सांसदों ने इस्तीफा लोकसभा अध्‍यक्ष को दिया ।  भाजपा के राजस्‍थान मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ के विधानसभा चुनाव में जीतकर आए सांसदों नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल) समेत कई सांसदों ने अपना स्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को सौप दिया।। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान CM के लिए लोगों के बीच पहली पसंद हैं. वहीं, राजस्थान में विधायकों का एक गुट वसुंधरा राजे को सीएम बनाना चाहता है. वह लगातार उनसे मिल भी रहे हैं।

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव जीतने वाले 10 भाजपा सांसदों ने बुधवार को संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मंगलवार देर रात जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के बाद यह फैसला हुआ। जिन सांसदों ने इस्तीफा दिया है, उनमें मध्य प्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक हैं। वहीं छत्तीसगढ़ से अरुण साव और गोमती साई जबकि राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीना शामिल हैं। इससे यह तो तय हो गया कि जिस से

 

Election Result 2023: आज पीएम से मिलेंगे सभी जीते हुए विधायक

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से विधानसभा चुनाव जीत कर आए सभी सांसद प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में यह मुलाकात होगी.

Election 2023: जेपी नड्डा करेंगे पार्टी महासचिवों संग बैठक

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम