विटनरी विश्वविद्यालय का विवाद पहुंचा कमिश्नर कार्यालय

जबलपुर यभाप्र। विटनरी विश्व विद्वद्यालय में आपत्तिजनक स्थानों पर कैमरे लगाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विभिन्न संगठनों की अवाज इस मुद्दे को लेकर उठने लगी है। वही इस मुद्दे को लेकर राम संगठन ने अपनी अवाज बुलंद की है। संगठन द्वारा कुलपति और विटनरी प्रशासन की शिकायत कमिश्रर कार्यालय पहुंचकर कमिश्रर के नाम अतिरिक्त कमिश्रर अरविंद यादव को एक ज्ञापन सौंपकर विटनर ी प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
ये लगाएं आरोप
संगठन के संयोजक शंशाक त्रिपाठी का आरोप है कि विश्वविद्वद्यालय में कुलसचिव एवं लेखानियंत्रक कार्यालय में कुलपति डॉ प्रयागदत्त जुयाल ने अंवैधानिक और आपत्तिजनक तरीके से सीसीटीवी कैमरा लगाया है।
उल्लेखनीय है कि डॉ जुयाल ने बिना अनुमति के सीसी टीवी कैमरे खरीदे है जिसमें उनपर कमीशनखोरी करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। विश्वविद्वालय के कार्यपालन यंत्री एके सिंह को सीसीटीवी खरीदने के आदेश दिए गए थे, हालांकि ये कैमरे विश्वविद्वालय के मेन गेट में लगने चाहिए थे।
कहां है आवश्कता सीसीटीवी कैमरों की
विश्वविद्यालय में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही जिससे यहां हमेशा असुरक्षा का माहौल बना रहता है। कर्मचारियों द्वारा लगातार यह आवश्कता महसूस की जा रही थी कि इन असुरक्षित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं बावजूद इसके कैमरे विश्वविद्वालय और मेन गेट, कक्षाओं पर लगने चाहिए थे इसके अलावा अधारताल डेरी फॉर्म, बकरी फॉर्म ,आमा नाला में लगाने की आवश्कता ज्यादा थी जहां आए दिन भैंस, बकरियों और मुर्गियों की चोरी होना आम बात है।
कहा लगाएं गए कैमरे
सूत्रों के अनुसार कक्ष की दीवार पर सीसीटीवी कैमरा ऐसे स्थान पर लगाया गया है जिसके सामने महिलाओं का बॉथरूम मौजूद है।
कार्यवाही नहीं हुई तो होगा राम संगठन करेगा उग्र आंदोलन
छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रशासन द्वारा अगर कुलपति की मनमानी पर अंकुश नही लगाया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होगें ।








