katniLatestमध्यप्रदेश

विजयराघवगढ़ में आज फिर होगा सुरों का संगम, गीत, गजलों, कव्वाली से रंगीन बनेगी शाम

विजयराघवगढ़ महोत्सव कार्यक्रम में अब से कुछ देर बाद मशहूर फनकार व कव्वाल अनीस साबरी अपनी प्रस्तुति देंगे। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के आमंत्रण पर हिंदुस्तान के मशहूर फनकार व कव्वाल अनीस साबरी का आगमन विजयराघवगढ़ महोत्सवमें हो रहा है आज इस फुल नाइट कार्यक्रम ने सभी से उपस्थिति की अपील की गई है। विजयराघवगढ़ महोत्सव मेले में सूफी गायक रईस अनीश साबरी अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगे। धर्म, सभ्यता, संस्कृति, मनोरंजन से सराबोर विजयराघवगढ़ महोत्सव लगातार नए नए आयोजनों के साथ सफलता की ओर अग्रसर हो रहा है।

wp 1684853641527

हरिहर तीर्थ धाम निर्माण के पूर्व एक माह तक चलने वाले विजयराघवगढ़ महोत्सव में जहां रामायण मंडलों की स्पर्धा आयोजित हो रही है तो वहीं सांस्कृतिक आयोजन भी कराए जा रहे हैं। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा मेले में मनोरंजक वातावरण बनाने के लिए प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। बुंदेलखंडी दीपू खरे और भजन गायिका शहनाज अख्तर ने विगत दिनों आयोजन में चार चांद लगाने का काम किया तो वहीं अब मंगलवार को सूफी गायब अनीश साबरी सुरों की महफिल सजाने के लिए महोत्सव में शिरकत करेंगे।

wp 1684670073876

विधायक श्री पाठक ने बताया कि यह आयोजन धर्म, प्रेम, सद्भाव व परंपरा, मनोरंजन की नई इबारत लिखेगा, जिसके लिए सतत प्रयास भी किए जा रहे हैं। मेले में भी आकर्षक झूले, दुकानें मनोरंजन का केंद्र बनी हुई हैं तो वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को भी हुनर दिखाने का अवसर दिया जाएगा।

wp 1684610997037

इसके अलावा यहां महान संतों का आगमन भी होगा जिनके द्वारा धर्म की पताका फहराई जाएगी। शहीद राजा सरजू प्रसाद जी की स्मृति में 15 जून तक चलने वाले विजयराघवगढ़ महोत्सव के दौरान विविध धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रशासनिक तंत्र के साथ साथ आम जन का भी निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Back to top button